राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

गणेश उत्सव को लेकर पिलखुवा में पुलिस की पैनी नजर, बाजारों से लेकर गणेश पंडालों तक पैदल गश्त और चेकिंग अभियान तेज

हापुड़। जनपद हापुड़ में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार देर शाम पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में पिलखुवा पुलिस ने सघन पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी मुनीश चंद एवं कोतवाली प्रभारी पिलखुवा मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, बाजारों, मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की।

गणेश उत्सव के मद्देनजर सभी मंदिर परिसरों और आसपास के उन स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई, जहां गणेश जी की प्रतिमाएं विराजमान हैं और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।बाजारों में पैदल गश्त, संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजरपुलिस टीम ने पिलखुवा के गांधी बाजार, जवाहर बाजार, रेलवे रोड, मंडी तिराहा और उमराव सिंह मार्केट सहित प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की।

बाजारों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई और व्यापारियों एवं आमजन की सुरक्षा का जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती तथा आवश्यक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। गणेश पंडालों और मंदिर परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत गणेश उत्सव को लेकर सभी मंदिर परिसरों और आसपास के उन स्थानों पर, जहां गणेश जी की प्रतिमाएं विराजमान हैं और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,

Also Read  कैंटर में छिपी थी ‘धमाके’ की खेप लुहारी चौराहे पर खुला राज 70 कार्टून पटाखों के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए लगातार गश्त एवं चेकिंग कराई जा रही है। पुलिसकर्मी धार्मिक स्थलों और कार्यक्रम स्थलों पर निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। नेशनल हाईवे पर भी चला सघन चेकिंग अभियान इसके अलावा नेशनल हाईवे पर भी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच के साथ यातायात व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सीओ मुनीश चंद बोले- त्योहार के दौरान सुरक्षा से कोई समझौता नहीं सीओ मुनीश चंद ने कहा कि गणेश उत्सव को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाजारों, मंदिर परिसरों, गणेश पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Also Read  पिलखुवा में गांधी बाजार के बीच मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने श्रद्धालुओं और गणेश उत्सव आयोजकों से अपील की कि सभी लोग आपसी सौहार्द बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस की प्राथमिकता त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है।

लगातार गश्त और निगरानी से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती पुलिस की सतर्कता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।