राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma
पिलखुवा में गांधी बाजार के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गांधी रोड स्थित बाजार पुल पर सड़क के बीच हुआ विवाद, मारपीट की वजह अभी स्पष्ट नहीं
हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड स्थित बाजार पुल पर कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।वायरल वीडियो में दोनों पक्ष सड़क पर एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोगों मे हुए विवाद से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हालांकि, मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और विवाद के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा।
पुलिस द्वारा वायरल वीडियो और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है, ताकि विवाद में शामिल लोगों और मारपीट के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके।फिलहाल इस मामले में किसी पक्ष की ओर से क्या तहरीर दी गई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामला कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र का है।
