राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay Verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

कैंटर में छिपी थी ‘धमाके’ की खेप, लुहारी चौराहे पर खुला राज; 70 कार्टून पटाखों के साथ आरोपी गिरफ्तार

हापुड़, बहादुरगढ़। दीपावली से पहले अवैध पटाखों की सप्लाई पर पुलिस की सख्ती के बीच थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने लुहारी चौराहे पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक कैंटर को रोककर तलाशी ली तो उसमें 70 कार्टून अवैध पटाखे बरामद हुए। करीब तीन लाख रुपये कीमत की बताई जा रही इस खेप के साथ पुलिस ने आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार किया और पटाखों की ढुलाई में प्रयुक्त कैंटर को भी कब्जे में ले लिया।

चेकिंग में रोका कैंटर, तलाशी में निकली पटाखों की खेप हापुड़ पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम तथा पटाखे एवं विस्फोटक पदार्थ बेचने और भंडारण करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहादुरगढ़ पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लुहारी चौराहे के पास कैंटर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में बड़ी संख्या में पटाखों के कार्टून मिले। जांच के बाद पुलिस ने 70 कार्टून अवैध पटाखे बरामद किए।तीन लाख रुपये कीमत की बताई गई बरामदगी पुलिस प्रेस नोट के अनुसार बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये है।

Also Read  अग्रवाल महासभा चुनाव की मतगणना के बाहर मचा बवाल मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कैंटर वाहन संख्या HR 55 EX 0411 को भी कब्जे में लिया है। बड़ी मात्रा में पटाखों की बरामदगी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद माल के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।इटावा निवासी प्रदीप गिरफ्तार पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप पुत्र विद्याराम, निवासी ग्राम मामन हिमतपुर, थाना उसराहार, जनपद इटावा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना बहादुरगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कहां से आई खेप, कहां होनी थी सप्लाई—जांच शुरूबड़ी मात्रा में पटाखों की बरामदगी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खेप आरोपी के पास कहां से पहुंची और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस बरामद पटाखों से संबंधित दस्तावेजों, परिवहन और सप्लाई से जुड़े संभावित संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। विवेचना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आने पर उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Also Read  रात के सन्नाटे में लाखों पर हाथ साफ, घर के बाहर से कपड़ों से भरी कार उड़ा ले गया चोर

चार सदस्यीय पुलिस टीम ने की कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुमन दुबे, उपनिरीक्षक हरपाल सिंह, उपनिरीक्षक मुनेश कुमार तथा कांस्टेबल 925 रजत शर्मा शामिल रहे। पुलिस के अनुसार त्योहार के मद्देनजर अवैध पटाखों की बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।