राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :
हापुड़ में आज दिखेगा सेवा और संकल्प का उजियारा, रक्तदान से दीप प्रज्ज्वलन तक होंगे कार्यक्रम
17 सितंबर से शुरू होगा एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’, शाम सात बजे प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये’
हापुड़। सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत गुरुवार 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस–आशीर्वाद का दीया’ थीम पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कराते हुए जनपद वासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है।सुबह 10 बजे से लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर अभियान के पहले दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़, पिलखुवा और गढ़मुक्तेश्वर के साथ जिला संयुक्त चिकित्सालय हापुड़ में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।
इन शिविरों के माध्यम से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।विश्वकर्मा सम्मान योजना के तहत होगा टूलकिट वितरणइसके साथ ही उपायुक्त उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र हापुड़ के सौजन्य से सरकार की महत्वपूर्ण विश्वकर्मा सम्मान योजना के अंतर्गत टूलकिट वितरण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
कार्यक्रम के माध्यम से योजना के पात्र लाभार्थियों को उनके पारंपरिक कार्यों एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए टूलकिट उपलब्ध कराई जाएगी।शाम सात बजे जगमगाएंगे प्रमुख स्थलअभियान के तहत गुरुवार शाम सात बजे से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अंतर्गत जनपद के प्रमुख धार्मिक, सार्वजनिक एवं अन्य चिन्हित स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। प्रमुख रूप से बृजघाट, स्पोर्ट्स स्टेडियम, जवाहर नवोदय विद्यालय, पूठ घाट और कृषि विज्ञान केंद्र को कार्यक्रम के लिए चिन्हित किया गया है।
इसके अलावा जनपद की सभी सीएचसी एवं पीएचसी, अन्नपूर्णा भवन, कस्तूरबा विद्यालय, अमृत सरोवर और पंचायत भवनों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। सबली मंदिर, चंडी मंदिर, नक्का कुआं, गंगा मंदिर तथा गढ़मुक्तेश्वर के प्रमुख मंदिरों समेत जनपद के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। सभी विकासखंडों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।सोशल मीडिया पर भी बढ़ाई जाएगी जन भागीदारी जिला प्रशासन ने जनपदवासियों, कार्यक्रम आयोजकों एवं प्रतिभागियों से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की है।
प्रशासन ने कहा है कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद अपनी फोटो और वीडियो मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते समय #आशीर्वाद_का_दीया का प्रयोग अवश्य करें।जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार, सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता से अभियान का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाया जा सकेगा
