राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

सेवा संकल्प अभियान को लेकर डीएम ने पत्रकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से किया संवाद

सेवा संकल्प अभियान की सफलता के लिए डीएम ने पत्रकारों और इन्फ्लुएंसर्स से मांगा सहयोग

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाई जाएंगी जनकल्याणकारी योजनाएंहापुड़। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक जनपद में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।

अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार बंधुओं तथा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ समीक्षा बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का प्रमुख उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। अभियान के दौरान जन-जागरूकता के साथ ही अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Also Read  हापुड़ ARTO कार्यालय में RTO सहारनपुर का औचक एक्शन, पहुंचते ही CCTV जांचे; आवेदकों से सीधे पूछी समस्याएं

उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ उनका लाभ प्राप्त करना भी सुनिश्चित कराया जाना अभियान की प्राथमिकता है।जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत जनपद की ग्राम पंचायतों एवं ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से संबंधित पात्र लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने के साथ आवश्यक प्रक्रियाओं में भी सहयोग किया जाएगा, ताकि किसी पात्र व्यक्ति को जानकारी के अभाव में सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

उन्होंने पत्रकारों एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया के जरिए अभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने सकारात्मक पत्रकारिता एवं जनहित से जुड़े कंटेंट के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को जागरूक करने में सहयोग करने का आह्वान किया।मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में जनपद स्तरीय कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी देते हुए अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के बारे में बताया।

Also Read  लंबित वादों के निस्तारण में देरी पर अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा सोमवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील में तालाबंदी की चेतावनी

उन्होंने कहा कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।बैठक में पत्रकारों एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी अभियान को लेकर अपने सुझाव साझा किए। अधिकारियों ने अभियान की सफलता के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की।