राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma
वैष्णो कॉलोनी में गणेश उत्सव गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा पिलखुवा,
वैष्णो कॉलोनी में धूमधाम से शुरू हुआ गणेश उत्सव हापुड़।
जनपद हापुड़ के पिलखुवा में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का रंग देखने को मिला। वैष्णो कॉलोनी में श्री गणेश उत्सव मंडल की ओर से गणेश उत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना से पहले श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ भव्य शुभ यात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों की थाप, भक्ति गीतों और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
शुभ यात्रा में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा को शामिल किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते और नाचते नजर आए। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे यात्रा का हिस्सा बने। गणपति की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कॉलोनी में जगह-जगह लोगों ने गणपति का स्वागत किया और भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।शुभ यात्रा के मंदिर परिसर पहुंचने के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को विधि-विधान के साथ विराजमान कराया गया।
धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और आरती हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के समक्ष शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। प्रतिमा स्थापना के साथ ही वैष्णो कॉलोनी में गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई।गणपति की भक्ति में रंगेगा पूरा उत्सव गणेश उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह और शाम भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ कीर्तन और प्रसादी वितरण होगा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर गणपति के दर्शन करेंगे और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उत्सव को लेकर कॉलोनी के लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
आयोजन में मुनालाल, संजय बंसल, अकेला, आदेश गुप्ता, सचिन गुप्ता, देवेंद्र, विनोद गोयल, उदित गुप्ता, रिंकू तोमर, प्रिया मित्तल, संदीप मित्तल और मनीष माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने गणेश उत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने में सहभागिता की।
24 सितंबर को निकलेगी विसर्जन यात्राआयोजकों के अनुसार गणेश उत्सव के समापन पर 24 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया जाएगा। इससे पहले विशेष पूजा-अर्चना और आरती होगी। गणपति विसर्जन के साथ भक्त अगले वर्ष फिर गणपति बप्पा के आगमन की कामना करेंगे।
