राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

गुल्लू बाबा मंदिर से निकली भव्य गणेश विसर्जन यात्रा, जयकारों से गूंजा पिलखुवा, श्रद्धा में डूबा क्षेत्र

दस दिनों तक गणपति के जयकारों से भक्तिमय रहा माहौल पिलखुवा। गुल्लू बाबा मंदिर परिसर में गणेश उत्सव के दौरान करीब दस दिनों तक भगवान श्री गणेश महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। उत्सव के समापन अवसर पर शुक्रवार को मंदिर परिसर से गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई।

हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और भाव-भक्ति से सजे माहौल में गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए।ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली आकर्षक गणेश झांकी विसर्जन यात्रा में भगवान श्री गणेश की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। सजे-धजे गणपति बप्पा की प्रतिमा को ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति गीतों के बीच विसर्जन के लिए ले जाया गया। यात्रा आगे बढ़ने के साथ श्रद्धालु लगातार ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते रहे।

Also Read  पिलखुवा के दतैड़ी में जाहरवीर बाबा मेले का हुआ शुभारंभ, आस्था के रंग में रंगा गांव

रास्ते में जगह-जगह लोगों ने झांकी के दर्शन किए और पुष्पवर्षा कर भगवान गणेश का स्वागत किया। पूरे मार्ग पर धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल देखने को मिला।बच्चों से लेकर महिलाओं और युवाओं में दिखा उत्साह विसर्जन यात्रा में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। ताना जी पाटेल, सौरभ वर्मा (कुल्लह), बिट्टू तोमर, ओमदत्त शर्मा, गन्नू, कृष्णा, बंटी, आशीष पल्लू और संतराम समेत अन्य श्रद्धालु यात्रा में शामिल रहे।

ढोल की थाप पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। लोगों ने भगवान गणेश से अपने परिवार और क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।पूरे मार्ग में दिखा आस्था और भाईचारे का संगम गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान धार्मिक उत्साह के साथ सामाजिक भाईचारे की भी खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। मार्ग में लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और भगवान गणेश की झांकी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

Also Read  गणपति के चरणों में झुके सैकड़ों शीश गुल्लू बाबा मंदिर में भक्ति का अद्भुत नजारा

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने अनुशासन और श्रद्धा के साथ उत्सव को संपन्न कराया। पूरे क्षेत्र में गणपति बप्पा के जयकारों से माहौल देर तक भक्तिमय बना रहा।जयकारों के बीच भावुक मन से दी बप्पा को विदाई विसर्जन स्थल पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद भावुक माहौल में गणपति बप्पा को विदाई दी गई।

प्रतिमा विसर्जन के समय श्रद्धालुओं ने एक बार फिर जोरदार जयकारे लगाए और अगले वर्ष गणेश उत्सव में भगवान गणेश के फिर से आगमन की कामना की। करीब दस दिनों तक चला गणेश उत्सव श्रद्धा, भक्ति और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।