राष्ट्र संवाद टाइम्स : pawan verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

पिलखुवा के दतैड़ी में जाहरवीर बाबा मेले का हुआ शुभारंभ, आस्था के रंग में रंगा गांव

निवर्तमान जिलाध्यक्ष नरेश तोमर और जीएस हॉस्पिटल के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज सिसोदिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन, सात दिन तक चलेगा धार्मिक आयोजन

पिलखुवा। जनपद हापुड़ के पिलखुवा स्थित गांव दतैड़ी में मंगलवार को आस्था, श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। गांव में आयोजित होने वाले जाहरवीर वीर बाबा मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन निवर्तमान जिलाध्यक्ष नरेश तोमर एवं जीएस हॉस्पिटल के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज सिसोदिया ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के साथ ही मेला परिसर श्रद्धालुओं की चहल-पहल से गुलजार हो उठा और बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने जाहरवीर वीर बाबा के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मेले के शुभारंभ को लेकर ग्रामीणों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर अपनी मनोकामनाएं रखीं।

Also Read  ढोल की थाप, रंग-बिरंगी पोशाक और थिरकते कदम... बड़ौदा हिंदुवान जीआईसी में दिखा भारत का रंग

कार्यक्रम में मेला अध्यक्ष चंद्र मोहन चौहान, ग्राम प्रधान विभीषण तोमर, मंडल अध्यक्ष रोहित तोमर के साथ लखन तोमर, रामकुमार तोमर, हरिओम चौहान, बिट्टू तोमर, अधिवक्ता ऋषि पाल, विजय पाल तोमर, संजीव तोमर और विनोद सोम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मेला आयोजन से जुड़े लोग मौजूद रहे।
सात दिन तक रहेगी मेले की रौनक

जाहरवीर वीर बाबा का यह मेला 15 सितंबर से 21 सितंबर तक सात दिनों तक चलेगा। मेले को लेकर आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। धार्मिक आयोजन के साथ मेले में आने वाले बच्चों और परिवारों के मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया है। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मेले में पहुंचने की उम्मीद है।

आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि जाहरवीर वीर बाबा के प्रति क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था है। यही आस्था हर वर्ष ग्रामीणों को एकजुट करती है और मेले को धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन का स्वरूप प्रदान करती है। मेले के माध्यम से जहां पुरानी धार्मिक परंपराएं आगे बढ़ रही हैं, वहीं ग्रामीणों में आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द भी मजबूत हो रहा है।

Also Read  धन की दौड़ में धर्म और परिवार को न भूलें जीवन में संतुलन जरूरी योगेश वैदिक

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने जाहरवीर वीर बाबा से समस्त ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने तथा गांव में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद देने की प्रार्थना की।