राष्ट्र संवाद टाइम्स : riyaz ahmad :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now


वैदिक मंत्रों से पूजा, जीएस विश्वविद्यालय गणपति बप्पा की भक्ति में रंगा परिसर

गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, एमबीबीएस छात्रों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

पिलखुवा, हापुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जीएस विश्वविद्यालय पिलखुवा, हापुड़ के अस्पताल परिसर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा का विधिवत अनावरण एवं स्थापना की गई। पूजा-अर्चना के दौरान पूरा विश्वविद्यालय परिसर गणपति बप्पा की भक्ति में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चांसलर श्री गंगा शरण शर्मा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री शशि शर्मा, प्रो चांसलर डॉ. अंकित शर्मा, प्रो वाइस चांसलर डॉ. रूपाली शर्मा एवं सीईओ डॉ. नेहा जी शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमा के औपचारिक अनावरण के साथ हुई। प्रतिमा को विश्वविद्यालय परिसर के मध्य में स्थापित किया गया। वैदिक मंत्रों के उच्चारण और विधि-विधान के साथ भगवान गणेश का पूजन कर सुख-समृद्धि, ज्ञान और मंगलमय भविष्य की कामना की गई।

Also Read  पिलखुवा की सियासत का मजबूत चेहरा खामोश, वरिष्ठ भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग का निधन

गणेश स्थापना में विश्वविद्यालय के एमबीबीएस विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आदेश मिसाल, हर्षिता शर्मा, तनिष्क वागडे, मुस्कान, विनायक, निखिल, प्रतीक और गौरव ने आयोजन में अपनी भूमिका निभाई। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर चांसलर श्री गंगा शरण शर्मा ने कहा कि जीएस विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। गणेश चतुर्थी नई शुरुआत और ज्ञान का प्रतीक है। भगवान गणेश विघ्नहर्ता के रूप में पूजे जाते हैं और उनका आशीर्वाद सकारात्मक ऊर्जा एवं सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में संस्था के डीन डॉ. प्रदीप गर्ग, मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट डॉ. शरद गोयल, उपनिदेशक मनोज शिशौदिया, एस.एन. सिंह, सीएचए डॉ. एस. कुमार सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, चिकित्सक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।

Also Read  डिजिटल भुगतान को बढ़ावा या कारोबारियों पर नया दबाव? MDR को लेकर उठे सवाल

धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की प्रार्थना की तथा अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना के साथ गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी।