राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़ में किसानों के लिए बड़ा ऐलान! 6 लाख तक का दीर्घकालीन कृषि ऋण, 5 साल में 5 लाख किसानों को लाभ का लक्ष्य

हापुड़। किसानों की आय और कृषि उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना को लेकर हापुड़ में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योजना के शुभारंभ समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने योजना की जानकारी किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

6 लाख तक का ऋण, 6 प्रतिशत प्रभावी ब्याज दरप्रेस विज्ञप्ति के अनुसार योजना के तहत पात्र लघु एवं सीमांत किसानों को 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन कृषि ऋण 6 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। समय से ऋण की किस्तें जमा करने वाले पात्र किसानों को राज्य सरकार की ओर से ब्याज अनुदान का लाभ भी मिलेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने योजना के लिए 384 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है और आगामी पांच वर्षों में करीब 5 लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।खेती के साथ दूसरी कृषि गतिविधियों के लिए भी ऋण योजना के तहत केवल खेती ही नहीं, बल्कि कृषि आधारित अन्य गतिविधियों और आवश्यक पूंजीगत निवेश के लिए भी ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

Also Read  निजामपुर कट पर बदलेगी हाईवे की तस्वीर, 31 करोड़ से हादसों को रोकने वाला फ्लाईओवर का काम शुरू

ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है।हापुड़ में समय से ऋण चुकाने वाले किसान सम्मानित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की हापुड़ जनपद स्थित विभिन्न शाखाओं के ऐसे ऋणी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जो समय से अपने ऋण की अदायगी कर रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाधिकारी कविता मीना, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, सांसद प्रतिनिधिगण, सहकारी बैंक से जुड़े पदाधिकारी तथा सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।अब ‘भारत टैक्सी’ की भी हुई शुरुआत इसी कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में ‘भारत टैक्सी’ सेवा के शुभारंभ का भी सीधा प्रसारण किया गया।

प्रेस नोट के मुताबिक यह सहकारी मॉडल पर आधारित डिजिटल राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ चालकों के रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देना है।एक तरफ किसानों के लिए सस्ती दर पर दीर्घकालीन ऋण सुविधा का दावा और दूसरी तरफ सहकारी मॉडल पर आधारित परिवहन सेवा की शुरुआत—23 सितंबर को हापुड़ में आयोजित कार्यक्रम में दोनों योजनाओं को लेकर जानकारी दी गई।

Also Read  जल जीवन मिशन को हापुड़ में मिली रफ्तार 43 पेयजल योजनाओं पर जल अर्पण पूरा मार्च 2027 तक शेष योजनाएं होंगी पूर्ण