राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

धर्मेश सिंह तोमर की पहल से धौलाना की 18 सड़कों पर विकास का मरहम, छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा

हापुड़। जनपद हापुड़ की धौलाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने अपनी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की विशेष मरम्मत को लेकर पहल की है। उनके प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने करीब छह करोड़ रुपये की लागत से 18 सड़कों की विशेष मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इन मार्गों पर मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।

प्रस्ताव के स्वीकृत होने से क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण और संपर्क मार्गों की स्थिति में सुधार की उम्मीद है।18 सड़कों के लिए छह करोड़ रुपये की कार्य योजना लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव में धौलाना विधानसभा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण मार्गों को शामिल किया गया है। योजना के तहत सड़कों की विशेष मरम्मत कर आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य है।

प्रस्ताव में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों के साथ प्रमुख सड़कों के हिस्सों को भी जगह दी गई है। अब कार्य शुरू होने से पहले शासन की मंजूरी और विभागीय प्रक्रिया पूरी होना आवश्यक है।प्रमुख मार्गों को मरम्मत योजना में किया गया शामिलप्रस्ताव में डासना-धौलाना-गुलावठी मार्ग, मोदीनगर-हापुड़ मार्ग के किलोमीटर 18 से बदनौली की मढ़ैया से मंदिर तक का मार्ग, अमीपुर नंगौला मार्ग से हैदरनगर संपर्क मार्ग और देहरा नहर से नंगला उदयरामपुर मार्ग शामिल हैं।

Also Read  हापुड़ में किसानों के लिए बड़ा ऐलान! 6 लाख तक का दीर्घकालीन कृषि ऋण 5 साल में 5 लाख किसानों को लाभ का लक्ष्य

इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-09 से अनवरपुर मार्ग, निधावली नहर के पुल से महाराज गढ़ी तथा रिलायंस रोड से गालंद मार्ग को भी विशेष मरम्मत के लिए प्रस्तावित किया गया है।ग्रामीण संपर्क मार्गों के सुधार पर भी जोर इसी क्रम में समान जारचा गांव से गांव कपूरपुर मार्ग, एनएच-09 से निधावली बॉर्डर तक का मार्ग और बीडीजी रोड से डाहना मार्ग को भी प्रस्ताव में शामिल किया गया है। इन मार्गों का उपयोग आसपास के गांवों के लोग दैनिक आवागमन, बाजारों तक पहुंच और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए करते हैं।

प्रस्तावित मरम्मत से इन क्षेत्रों में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने की उम्मीद है।डासना और इनायतपुर समेत कई मार्ग प्रस्ताव में शामिलविभागीय प्रस्ताव में गुर्जरगढ़ी संपर्क मार्ग, काल्दा रजवाहा पटरी के दाईं ओर से डासना-इकलौता-इनायतपुर मार्ग, दुधिया पीपल से भूलगढ़ी मार्ग और रईसपुर से गलधर मार्ग भी शामिल हैं। इन सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए शासन से बजट स्वीकृति मांगी गई है।

स्वीकृति के बाद संबंधित मार्गों पर विभागीय मानकों के अनुसार कार्य कराया जाएगा।कलछीना क्षेत्र के संपर्क मार्गों को भी मिलेगी प्राथमिकता प्रस्ताव में कलछीना मार्ग से डबारसी मार्ग, कलछीना के मजरे से रोहताश गढ़ी के संपर्क मार्ग तक और कलछीना के मजरे से सुक्कन गढ़ी का संपर्क मार्ग भी रखा गया है। इसके साथ ही नाहल मदरसे से ईदगाह मार्ग को भी विशेष मरम्मत की सूची में शामिल किया गया है।

Also Read  डोमा टीकरी में घर-घर जल की दस्तक 1.30 की योजना का विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने किया जल अर्पण

इन मार्गों के सुधार से संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जाएगा।शासन की स्वीकृति के बाद धरातल पर उतरेगा कामलोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि विशेष मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नियमानुसार कार्य किए जाएंगे।

विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर अब आगे की कार्रवाई शासन की मंजूरी पर निर्भर करेगी।ग्रामीणों को सड़क सुधार की उम्मीद धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़कें लोगों के दैनिक आवागमन और आसपास के क्षेत्रों से संपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे में 18 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजे जाने से क्षेत्रवासियों को सड़क सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जगी है। प्रस्ताव स्वीकृत होने और कार्य शुरू होने के बाद ही मरम्मत की प्रगति तथा निर्धारित समय सीमा स्पष्ट हो सकेगी।