राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

दुकान में चल रहा था रोजमर्रा का काम, करंट लगने से 48 वर्षीय साजिद की मौत

हापुड़ पिलखुवा। कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के जीएस रोड स्थित फूड पैकेजिंग की दुकान पर काम करने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से 48 वर्षीय साजिद की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह दुकान पर अंडे गर्म कर रहे थे। अचानक करंट लगने से दुकान में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने मदद का प्रयास किया।अंडे गर्म करते समय बिजली के तार की चपेट में आए जानकारी के मुताबिक साजिद पुत्र मरहूम अब्दुल समद, निवासी आवास विकास कॉलोनी, हापुड़, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के जीएस रोड पर जीएस मेडिकल कॉलेज के समीप स्थित फूड पैकेजिंग की दुकान पर कार्य करते थे।

बताया गया कि अंडे गर्म करते समय वह दुकान में मौजूद बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें तत्काल जीएस मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मेडिकल कॉलेज से पुलिस को मिली सूचना घटना की सूचना जीएस मेडिकल कॉलेज की ओर से पुलिस को मीमो के माध्यम से दी गई। सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

Also Read  धान पर संकट आया तो भारी पड़ सकती है किसानों को चूक, 10 सितंबर के बाद नहीं मिलेगा बीमे का मौका

पुलिस ने घटनास्थल की परिस्थितियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ मृतक के परिजनों को भी हादसे की सूचना दी। खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां साजिद की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।कोतवाली प्रभारी ने बताया घटना का पूरा विवरण कोतवाली प्रभारी पिलखुवा नगर मनोज कुमार वालियान ने बताया कि घटना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के जीएस रोड की है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि मृतक साजिद हापुड़ की आवास विकास कॉलोनी के निवासी थे और पिलखुवा क्षेत्र में कार्य करते थे। पुलिस ने घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की है।परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों ने अपनी इच्छा से शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया कि साजिद की मौत करंट लगने के कारण हुई है।

Also Read  धौलाना में केमिकल फैक्ट्री धधकी आग की लपटों से मचा हड़कंप दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर

उन्होंने घटना में किसी बाहरी व्यक्ति का दोष नहीं होने की बात कहते हुए किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं चाहने की बात भी लिखित रूप से दी।पुलिस ने पूरी की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई परिजनों की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र और घटना से संबंधित उपलब्ध जानकारी के आधार पर पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की। अचानक हुए हादसे में साजिद की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, जीएस रोड क्षेत्र में हुई घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और लोगों में भी हादसे को लेकर चर्चा बनी रही।