राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :
जीएस मेडिकल कॉलेज में नेतृत्व परिवर्तन की दस्तक, दक्षा आमोंकर ने संभाली डीन पद की जिम्मेदारी
हापुड़। जीएस विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में नेतृत्व परिवर्तन के अवसर पर विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जीएस हॉस्पिटल ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में निवर्तमान डीन प्रो. डॉ. प्रदीप गर्ग को विदाई दी गई, जबकि नवनियुक्त डीन प्रो. डॉ. दक्षा आमोंकर का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाओं और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।निवर्तमान डीन के कार्यकाल को किया याद समारोह में प्रो. डॉ. प्रदीप गर्ग के कार्यकाल और संस्थान के विकास में उनके योगदान को याद किया गया।
वक्ताओं ने उनके नेतृत्व अनुभव की सराहना करते हुए संस्थान के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया। जीएस मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल परिवार की ओर से उन्हें सम्मान एवं शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। इस दौरान उनके कार्यकाल से जुड़े अनुभव और स्मृतियां भी साझा की गईं।दक्षा आमोंकर ने संभाली नई जिम्मेदारीनवनियुक्त डीन प्रो. डॉ. दक्षा आमोंकर ने जीएस मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के डीन पद की जिम्मेदारी संभाली।
संस्थान के चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता, चिकित्सा सेवाओं और अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर सुधार के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।टीम भावना पर दिया जोरप्रो. डॉ. दक्षा आमोंकर ने कहा कि संस्थान की प्रगति में चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों और कर्मचारियों की सामूहिक भूमिका महत्वपूर्ण है।
बेहतर परिणाम के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय और टीम भावना जरूरी है। उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।अतिथियों ने दी शुभकामनाएं कार्यक्रम में जीएस विश्वविद्यालय के प्रो. चांसलर डॉ. अंकित शर्मा, प्रो. वाइस चांसलर डॉ. रूपाली शर्मा, सीईओ डॉ. नेहा जी शर्मा और डायरेक्टर जीएस आयुर्वेद सोनाली शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।
प्रो. डॉ. मधुबाला गौर ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया।वाइस चांसलर ने की सराहना वाइस चांसलर प्रो. डॉ. यतिश अग्रवाल ने प्रो. डॉ. प्रदीप गर्ग के कार्यकाल को याद करते हुए संस्थान के प्रति उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने उनके नेतृत्व अनुभव का उल्लेख करते हुए उनके कार्यकाल से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को साझा किया। कार्यक्रम में संस्थान की ओर से उनके प्रति सम्मान और आभार भी व्यक्त किया गया।
चिकित्सक और विभागाध्यक्ष रहे मौजूद समारोह में मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट डॉ. शरद गोयल, उपनिदेशक अंकित विझ, मनोज शिशौदिया, एसएन सिंह, सीएचए डॉ. एस. कुमार, डॉ. भावना, डॉ. गगन सक्सैना, डॉ. भास्कर, हिमाद्री कलिटा, रवि बंसल, आरके अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, संजीवनी, रमन कौर, बब्ली, राजेश और अभिनव संचान सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में निवर्तमान डीन को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई और नवनियुक्त डीन प्रो. डॉ. दक्षा आमोंकर का अभिनंदन किया गया।
