राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

पिलखुवा में शराबखोरी पर पुलिस का एक्शन जहां छलक रहे थे जाम, वहां पहुंच गई पुलिस;

पिलखुवा में 23 लोगों पर धारा 34 का एक्शन सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप; आगे भी जारी रहेगा अभियान

हापुड़। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पिलखुवा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते मिले 23 लोगों के खिलाफ धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस की अचानक कार्रवाई से खुले में शराब पीने वालों में हड़कंप मच गया।पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने से आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Also Read  मजदूरी करने गए हापुड़ के युवक पर चाकू से जानलेवा हमला इलाज के दौरान मौत आजमपुर दहपा में मचा कोहराम

इसी को देखते हुए पिलखुवा पुलिस द्वारा ऐसे स्थानों पर लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जांच की और शराब का सेवन करते पाए गए लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की।पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी पर अंकुश लगाने के साथ आम लोगों के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल कायम करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने या नशे में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

कार्रवाई के बाद पुलिस ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। पुलिस टीम द्वारा आगे भी ऐसे स्थानों पर नियमित रूप से चेकिंग और निगरानी की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Also Read  हापुड़ में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी बदनौली के पास शव मिलने पर पुलिस ने शुरू की पड़ताल

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार बालियान ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत 23 लोगों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्ती बरती जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।