राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़ में किसान के घर लाखों की चोरी, 15 लाख के जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मोरपुर में बदमाशों ने एक किसान के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और सेफ का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात और 22 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, गांव मोरपुर निवासी कृष्णपाल सिंह सोमवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश छत के रास्ते घर के अंदर घुस आए। बदमाशों ने घर में रखी सेफ का ताला तोड़ा और उसमें रखे सोने के जेवरात तथा नकदी लेकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह जब किसान और उसका परिवार सोकर उठा तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। सेफ का ताला टूटा देखकर चोरी की जानकारी हुई। परिजनों ने घर की तलाशी ली तो करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और 22 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।चोरी की सूचना मिलते ही थाना हाफिजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुटी है।वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले भी कई घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों को लेकर ग्रामीणों में दहशत और पुलिस के प्रति नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Also Read  इस्तीफे की मांग पर सपा का प्रचंड प्रदर्शन हापुड़ की सड़कों पर गरजे सपाई पुलिस से तीखी भिड़ंत