राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma
सार्वजनिक जगह पर जाम छलकाना पड़ा भारी, सिम्भावली पुलिस ने नौ शराबियों पर कसा शिकंजा
एसपी के निर्देशन में चला अभियान, धारा 292 बीएनएस के तहत की गई कार्रवाई; सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को पुलिस की सख्त चेतावनी
हापुड़। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने और आमजन के लिए परेशानी खड़ी करने वालों के खिलाफ हापुड़ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिम्भावली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे नौ लोगों को पकड़ लिया।
पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 292 बीएनएस के तहत नियमानुसार कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान सिम्भावली पुलिस टीम ने अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग करते हुए शराब का सेवन कर रहे नौ व्यक्तियों को पकड़ा।
पुलिस ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की।पुलिस की कार्रवाई के बाद सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस का कहना है कि खुले में शराब पीने से कई बार आसपास के लोगों को परेशानी होती है और विवाद की स्थिति भी पैदा हो सकती है।
ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीमों को लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के साथ ही आमजन को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना है।
