राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

भगवान श्रीराम पर टिप्पणी पड़ी भारी, सोशल मीडिया की पोस्ट ने पहुंचाया हवालात

धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली अमर्यादित टिप्पणी का आरोप, बहादुरगढ़ पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचा

हापुड़। सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। मामला सामने आते ही थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री पोस्ट करने वालों में भी खलबली मच गई।

पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी नजर रखी जा रही है। इसी दौरान थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक युवक द्वारा भगवान श्रीराम को लेकर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने की जानकारी पुलिस के संज्ञान में आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टिप्पणी की जांच की और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Also Read  पिलखुवा बस अड्डा चौकी प्रभारी राहुल सिसोदिया ने दी शहर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधुर कुमार पुत्र चमन सिंह, निवासी ग्राम चांदनेर, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।सोशल मीडिया पोस्ट पर पुलिस की पैनी नजर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया आज सूचना के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण माध्यम है, लेकिन इसके जरिए किसी धर्म, समुदाय या व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करना कानून-व्यवस्था के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा पोस्ट की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।थाना प्रभारी का वर्जनबहादुरगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली अमर्यादित टिप्पणी का मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली किसी भी पोस्ट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करें और ऐसी सामग्री पोस्ट या शेयर न करें, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों या क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो।

Also Read  धन की दौड़ में धर्म और परिवार को न भूलें जीवन में संतुलन जरूरी योगेश वैदिक

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शीशपाल भारद्वाज, उपनिरीक्षक अनुरोध कुमार और कांस्टेबल प्रिंस शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।