राष्ट्र संवाद टाइम्स : रियाज अहमद :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

मेहनत लाई रंग, पिलखुवा के रक्षित राघव बने लेफ्टिनेंट, जम्मू-कश्मीर में मिली पोस्टिंगपिलखुवा। जनपद हापुड़ के पिलखुवा निवासी रक्षित राघव पुत्र रामकुमार राघव ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर परिवार के साथ-साथ पिलखुवा शहर और जनपद हापुड़ का नाम रोशन किया है। पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहे रक्षित राघव का चयन भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में हुआ है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिली है और उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में हुई है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है।रक्षित राघव ने वर्ष 2017 में हाईस्कूल की परीक्षा 92 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद वर्ष 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। पढ़ाई के प्रति अपनी लगन को जारी रखते हुए उन्होंने वर्ष 2023 में बीटेक की पढ़ाई पूरी की।बीटेक के बाद रक्षित के सामने IT सेक्टर में नौकरी के साथ-साथ परिवार के कारोबार को आगे बढ़ाने का विकल्प था, लेकिन उन्होंने देशसेवा को अपना लक्ष्य बनाया। भारतीय सेना में अधिकारी बनने के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), गया, बिहार में सैन्य प्रशिक्षण पूरा किया। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्हें लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिला।रक्षित के पिता रामकुमार राघव कंस्ट्रक्शन का कार्य करते हैं, जबकि माता अर्चना राघव गृहिणी हैं। रक्षित तीन भाइयों में से एक हैं। उनके भाई प्रणव राघव और रजत राघव हैं। परिजनों के अनुसार रक्षित बचपन से ही पढ़ाई में होनहार रहे और अपने लक्ष्य को लेकर हमेशा गंभीर रहे।बधाई देने वालों का लगा तांतारक्षित के सेना में लेफ्टिनेंट बनने और जम्मू-कश्मीर में पोस्टिंग की जानकारी मिलने के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। रिश्तेदारों, परिचितों और स्थानीय लोगों ने घर पहुंचकर रक्षित और उनके परिजनों को बधाई दी। बधाई देने वालों का घर पर तांता लगा हुआ है।परिजनों ने रक्षित की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार को गर्व है। रक्षित की सफलता से पिलखुवा और जनपद हापुड़ में भी खुशी और गर्व का माहौल है। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें जम्मू-कश्मीर में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Also Read  उम्र बढ़ी है जिंदगी नहीं थमी अब बुजुर्गों को सहारे नहीं सम्मान और अपने हिस्से का आसमान चाहिए