राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़ : ऑपरेशन स्माइल में पुलिस को बड़ी सफलता, गुमशुदा महिला सकुशल बरामद

हापुड़ देहात पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद दय्यारा फाटक के पास से महिला को किया बरामदपरिजनों ने पुलिस टीम का जताया आभार, सकुशल घर लौटने पर परिवार में छाई खुशी

हापुड़। ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को ग्राम मुरादपुर निजाम निवासी एक महिला ने थाना हापुड़ देहात में सूचना दी कि उसकी पुत्रवधू अचानक बिना बताए घर से कहीं चली गई है।

परिजनों ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी।जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत पुलिस टीम ने महिला की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई और लगातार प्रयास किए। पुलिस के अथक प्रयासों के बाद गुमशुदा महिला को दय्यारा फाटक के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया।

Also Read  गरीबी से निकल हुनर से चमकीं दिलकश जहाँ बनीं ‘लखपति दीदी’अब देशभर में चमक रहा नाम

इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के सकुशल मिलने की सूचना पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने हापुड़ पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।कोतवाली प्रभारी का वर्जन थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को महिला की तलाश के लिए लगाया गया था।

ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए महिला को सकुशल बरामद कर लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।महिला को बरामद करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्रीओम सिंह तथा महिला कांस्टेबल 558 गांधारी थाना हापुड़ देहात शामिल रहीं।