राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़। शहर की मेरठ रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहयोग से जिला स्तरीय कला उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों के कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न कला विधाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। संगीत, गायन, वादन, नृत्य, दृश्य कला, मूर्तिकला और पारंपरिक कहानी वाचन में विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ स्तुति सिंह ने किया।

उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि कला विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और रचनात्मक सोच को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच मिलता है।इस दौरान शैलेंद्र यादव, दीपा तोमर, शैलजा कुमारी, सुभाष चंद्र, नोडल अधिकारी संजय साहनी और विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभा अवस्थी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

Also Read  पंकज शर्मा एस आई क़स्बा चौकी द्वारा समस्त क्षेत्र वासियों को दी गई स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

अतिथियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।तान्या और निष्ठा ने मारी बाजीसंगीत गायन एकल प्रतियोगिता में दीवान पब्लिक स्कूल की तान्या कौशिक ने प्रथम स्थान हासिल किया। समूह गायन में आर्य कन्या पाठशाला की साक्षी गोस्वामी समेत टीम ने बाजी मारी।

संगीत वादन एकल प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर के हेमंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।नृत्य एकल प्रतियोगिता में दीवान पब्लिक स्कूल की निष्ठा गुप्ता प्रथम रहीं, जबकि नृत्य समूह प्रतियोगिता में दीवान पब्लिक स्कूल की भाविका गुप्ता समेत टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।

दृश्य कला एकल प्रतियोगिता में आरएसके इंटर कॉलेज के वंश ने प्रथम स्थान हासिल किया।मूर्तिकला और कहानी वाचन में भी दिखा हुनरमूर्तिकला एकल प्रतियोगिता में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मूर्तिकला समूह में दीवान पब्लिक स्कूल के हार्दिक और आयुष्मान प्रथम रहे। पारंपरिक कहानी वाचन समूह प्रतियोगिता में जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की कुलसुम और माहिरा कुरैशी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Also Read  हापुड़: मोदीनगर जाने के बाद 14 वर्षीय किशोर लापता, पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि सीडीओ स्तुति सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभा अवस्थी ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब मंडल स्तरीय कला उत्सव में हापुड़ जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों की खूब सराहना बटोरी। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन और रचनात्मक प्रतिभा ने जिला स्तरीय कला उत्सव को यादगार बना दिया।