राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :
डिजिटल भुगतान को बढ़ावा या कारोबारियों पर नया दबाव? MDR को लेकर उठे सवाल
हरीश हूण ने सरकार से शुल्क व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग, छोटे व्यापारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ने की जताई चिंताहापुड़। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बीच ₹2 हजार से अधिक के चुनिंदा UPI लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
इस व्यवस्था को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकहित के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने चिंता जताते हुए सरकार से पूरे मामले की समीक्षा करने की मांग की है। उनका कहना है कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क छोटे दुकानदारों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं के लिए आर्थिक दबाव बढ़ा सकता है।
