राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल, कबड्डी और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं के लिए आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 18 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया।

चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, तकनीक और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में अभिनव सैनी, सिद्धार्थ कुमार, श्रीमंत सागर और अक्षत विनायक का चयन हुआ। वहीं महिला वर्ग में माही, दीपांशी, मनस्वी, गुरनूर और कुलप्रीत ने मंडल स्तर के लिए जगह बनाई।

बास्केटबॉल में हितांश और विराज का चयन किया गया। इसके अलावा सीनियर महिला कबड्डी में पूजा रानी, निधि मोरल, चंचल, स्वामी, अंशिका और अंतिम प्रिया का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ।

चयनित खिलाड़ी अब मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले ट्रायल में हापुड़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के चयन से उनके प्रशिक्षकों और परिजनों में खुशी का माहौल है। खेल अधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Also Read  धौलाना में अवैध स्कूल पर कार्रवाई मान्यता नहीं फिर भी चल रहा था स्कूल

इस अवसर पर खेलो इंडिया कोच तनवीर, एसएसवी इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा अध्यापक सोमेंद्र सिंह तोमर, कबड्डी कोच सौरभ चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।