राष्ट्र संवाद टाइम्स : riyaz ahmad

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

जनपद हापुड़ के नेशनल हाईवे-9 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे उस समय माहौल गर्मा गया, जब गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जा रही एक कार को टोल क्रॉस करते समय पीछे से आ रही दूसरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि जिस कार को टक्कर लगी, उसमें एक महिला और एक युवक सवार थे। टक्कर के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद कार में सवार महिला ने मौके पर काफी देर तक हंगामा किया। महिला ने पीछे से टक्कर मारने वाली कार को लेकर नाराजगी जताई और मामले को लेकर काफी देर तक मौके पर ही विरोध करती रही। महिला के हंगामे के चलते टोल प्लाजा पर माहौल गर्मा गया और आसपास मौजूद लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।बताया जा रहा है कि जिस वाहन ने पीछे से टक्कर मारी, उसमें एक पुलिसकर्मी सवार था।

Also Read  गंगा एक्सप्रेसवे पर पुलिस की सरकारी गाड़ी का भीषण हादसा डिवाइडर से टकराकर सिपाही की मौत

टोल प्लाजा जैसे व्यस्त स्थान पर अचानक हुए हादसे और उसके बाद महिला के विरोध के चलते काफी देर तक मौके पर लोगों की निगाहें टिकी रहीं। दोनों वाहनों को हुए नुकसान को लेकर भी मौके पर चर्चा होती रही।घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस तक पहुंचने की बात सामने आई, हालांकि पुलिस की ओर से घटना की तत्काल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हादसे में किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की भी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, पिलखुवा कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार बालियान ने मामले को लेकर स्पष्ट किया कि कोतवाली पुलिस को इस संबंध में अभी तक ऐसी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि मामले में तहरीर प्राप्त होती है तो तहरीर के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर तस्वीर तहरीर और पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी। टोल प्लाजा पर हुई इस घटना ने कुछ समय के लिए माहौल को जरूर गर्म कर दिया।

Also Read  खिचरा बस स्टैंड पर तेज रफ्तार का कहर बाइक सवार युवक की मौत भाई घायल