राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

एनएच-09 पर मौत का तांडव : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र में एनएच-09 पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। गौरी रिसॉर्ट के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार यासीन (22) और खुशी (23) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गांव बड़ौदा सिहानी निवासी यासीन, खुशी और जीशान मंगलवार दोपहर एक ही बाइक पर सवार होकर गढ़मुक्तेश्वर से अपने घर लौट रहे थे। तीनों युवक एनएच-09 के रास्ते वापस आ रहे थे। बताया गया कि गौरी रिसॉर्ट के सामने पहुंचने पर हाईवे किनारे खड़े ट्रक को बचाने के प्रयास के दौरान उनकी बाइक आगे बढ़ी।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने

Also Read  पिलखुवा : सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा

बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने यासीन और खुशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल जीशान का उपचार शुरू कर दिया गया।l

टक्कर के बाद वाहन चालक फरार
हादसे को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस अब फरार वाहन और चालक की पहचान में जुटी है। हादसे के कारण एनएच-09 पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके की स्थिति संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया।

दो मौतों से गांव में पसरा मातम
दो युवकों की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग आनन-फानन में घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। अपनों की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक ही हादसे में दो युवकों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Also Read  धौलाना-गुलावठी मार्ग पर रफ्तार का कहर दो बाइकों की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायल जीशान का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के बाद फरार हुए वाहन की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।
पुलिस घटनास्थल के आसपास उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान होने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एनएच-09 पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों का खतरा सामने ला दिया है। दो युवकों की असमय मौत से उनके परिवारों में मातम पसरा है, जबकि घायल जीशान के जल्द स्वस्थ होने की लोग कामना कर रहे हैं।