राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

सेवा संकल्प अभियान को लेकर हापुड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा के प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर जिला कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें संगठन की आगामी गतिविधियों और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सतपाल सैनी रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के पिछले 25 वर्षों में देशहित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने प्रदेश संगठन से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी ताकत के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अभियान के तहत विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों से जुड़कर सेवा कार्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाना है। संगठन की ओर से तय कार्यक्रमों को बूथ और स्थानीय स्तर तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण मित्तल ने कहा कि आने वाले सभी अभियानों में कार्यकर्ताओं को संगठन के साथ मिलकर काम करना होगा। जनसेवा के कार्यों से संगठन को और मजबूत करने के साथ ही जनता से सीधा संवाद बढ़ाया जाएगा।कार्यशाला में गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी, राहुल उपाध्याय, पायल गुप्ता, पिंकी त्यागी, संगीता पुरुषोत्तम, हितेश मोदी, चेयरमैन पुष्पा देवी, ब्लॉक प्रमुख निशांत शिशोदिया, पुनीत गोयल, राजीव सिरोही, अंशुल मित्तल, पवन सैनी, अमित टांक, प्रशांत त्यागी, आशीष चौधरी, नवीन तोमर, हेमंत त्यागी और तेजवीर तोमर समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान के तहत जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ ही अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई है।

Also Read  शिवाजी नगर में मौत को दावत दे रहा जर्जर बिजली का खंभा हादसे का इंतजार कर रहा बिजली विभाग!