राष्ट्र संवाद टाइम्स हापुड़ : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़ थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलोनी निवासी 28 वर्षीय मनीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला गंभीर होता जा रहा है। गंगा में उसका शव मिलने के बाद परिजनों ने उसके साथ गए तीन युवकों पर हत्या कर शव गंगा में बहाने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता योगेंद्र ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के अनुसार, 27 अगस्त की रात करीब नौ बजे गांव के दो युवक और बुलंदशहर के रमपुरा निवासी एक युवक मनीष को गंगा स्नान कराने के बहाने बाइक से ब्रजघाट लेकर गए थे। अगले दिन सुबह तक मनीष घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने उसके साथ गए युवकों से मनीष के बारे में जानकारी की, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।परिजनों के मुताबिक, काफी तलाश करने के बाद भी मनीष का कोई पता नहीं चला। इसी बीच 30 अगस्त को सूचना मिली कि मनीष का शव जनपद अमरोहा के जल्लोपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र में गंगा किनारे पड़ा मिला है। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। CCTV फुटेज ने बढ़ाया शकमामले में परिजनों ने ब्रजघाट क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कराई। शिकायत में बताया गया है कि 28 अगस्त की रात करीब 12:32 बजे मनीष तीनों युवकों के साथ एक चबूतरे पर टहलता दिखाई दिया। करीब 12:45 बजे की फुटेज में तीनों युवक वापस जाते नजर आए, जबकि मनीष उनके साथ दिखाई नहीं दिया। इसी CCTV फुटेज को लेकर परिजनों ने तीनों युवकों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पिता का आरोप है कि मनीष को उनके साथ ले जाने के बाद उसके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी परिवार को नहीं दी गई। बाद में उसका शव गंगा में मिला। इसी आधार पर उन्होंने पूरे मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की है।पिता ने उठाए कई सवालमृतक के पिता योगेंद्र का कहना है कि यदि मनीष की गंगा में डूबने से मौत हुई थी तो उसके साथ मौजूद युवकों ने तत्काल परिवार को इसकी सूचना क्यों नहीं दी। उन्होंने पुलिस से CCTV फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनाक्रम से जुड़े सभी साक्ष्यों की बारीकी से जांच कराने की मांग की है। एसपी ने दिए जांच के निर्देशमामला एसपी कार्यालय पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से लिया। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।फिलहाल मनीष की मौत की वास्तविक वजह जांच का विषय बनी हुई है। हत्या के आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। परिवार ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले की सच्चाई सामने लाकर न्याय दिलाने की मांग की है।

Also Read  हापुड़ में गन्ने के खेत में मिले तीन सीपीयू किसान ने दिखाई ईमानदारी—112 पर दी पुलिस को सूचना