राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

**शिवाजी नगर में मौत को दावत दे रहा जर्जर बिजली का खंभा, हादसे का इंतजार कर रहा बिजली विभाग!

पिलखुवा। मोहल्ला शिवाजी नगर में बिजली व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। यहां लंबे समय से जर्जर हालत में खड़ा बिजली का खंभा किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। खंभे की हालत देखकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। इसके बावजूद जिम्मेदार विद्युत विभाग आंखें मूंदे बैठा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि खंभा काफी समय से खराब हालत में है और इसकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

बरसात और तेज हवाओं के दौरान इसके गिरने का खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में आसपास रहने वाले परिवारों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर विद्युत विभाग किसी हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? क्या विभाग की कार्रवाई किसी अनहोनी के बाद ही शुरू होगी?

Also Read  नगर पालिका परिषद पिलखुवा की ओर से समस्त नगर वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जर्जर खंभे को नहीं बदला गया और कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल मौके का निरीक्षण कर जर्जर खंभे को हटाकर नया खंभा लगाने और बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि विभाग को शिकायतों को नजरअंदाज करने के बजाय तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे संबंधित अधिकारियों के कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने और विरोध-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।