राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

ईवीएम की सुरक्षा से जांच तक ‘फुल स्कैन’, डीएम कविता मीना ने एफएलसी सेंटर में लिया जायजा
हापुड़। आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) को लेकर निगरानी तेज कर दी है। रविवार को जिलाधिकारी कविता मीना ने एफएलसी सेंटर का औचक निरीक्षण कर वहां चल रही जांच प्रक्रिया से लेकर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था तक का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग की प्रक्रिया को देखा। उन्होंने BEL/ECIL के इंजीनियरों द्वारा की जा रही तकनीकी जांच, मशीनों की जांच के दौरान अपनाई जा रही प्रक्रिया तथा सेंटर में मौजूद व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी और विद्युत व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
डीएम कविता मीना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एफएलसी का पूरा कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही एफएलसी कार्य संपन्न कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने एफएलसी सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेंटर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए और बिना अनुमति किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाए। साथ ही सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे सातों दिन क्रियाशील रहने चाहिए, ताकि पूरी प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
डीएम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि एफएलसी प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने तकनीकी जांच के साथ-साथ सुरक्षा और पारदर्शिता के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से एफएलसी सेंटर पर व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में भी सतर्कता नजर आई। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुरक्षा और निर्धारित नियमों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Also Read  हापुड़ में EVM-VVPAT की फर्स्ट लेवल चेकिंग, प्रशासन की कड़ी निगरानी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद