राष्ट्र संवाद टाइम : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

फॉल्ट और ट्रिपिंग पर लगेगी लगाम, 15 सितंबर से एक माह चलेगा बिजली विभाग का विशेष अभियान
जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और बार-बार होने वाले फॉल्ट व ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए बिजली विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। 15 सितंबर से शुरू होने वाला यह अभियान एक माह तक चलेगा। अधिशासी अभियंता मनीष यादव के नेतृत्व में अभियान के दौरान विद्युत नेटवर्क की खामियों को चिन्हित कर उन्हें दूर करने और आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
अभियान के तहत बिजली विभाग की टीमें गली-मोहल्लों में पहुंचकर विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों और अन्य उपकरणों की स्थिति की जांच करेंगी। जर्जर तारों, ढीले कनेक्शनों और खराब विद्युत उपकरणों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार मरम्मत या बदलने की कार्रवाई की जाएगी। 33 केवी, 11 केवी और एलटी लाइनों की भी जांच कराई जाएगी।
इसके अलावा बार-बार ट्रिप होने वाले फीडरों और खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों की समस्या के कारणों की पहचान कर उनका स्थायी समाधान कराया जाएगा। बिजली उपकेंद्रों और ट्रांसफार्मरों की सफाई एवं आवश्यक अनुरक्षण कार्य भी अभियान के तहत किया जाएगा।
बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की डालियां आपूर्ति में बाधा बन रही हैं तो उनकी छंटाई भी कराई जाएगी। विभाग का उद्देश्य फॉल्ट और ट्रिपिंग की घटनाओं को कम करने के साथ उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है। अधिशासी अभियंता मनीष यादव ने अभियान के दौरान विद्युत व्यवस्था की खामियों को दूर करने और उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

Also Read  हापुड़ ARTO कार्यालय में RTO सहारनपुर का औचक एक्शन, पहुंचते ही CCTV जांचे; आवेदकों से सीधे पूछी समस्याएं