राष्ट्र संवाद टाइम्स हापुड़ :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़ की महिला खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका, एथलेटिक्स-बैडमिंटन में प्रदेश स्तर तक पहुंचने की जंग शुरू: खेल प्रतिभाओं की अग्निपरीक्षा—हापुड़ में जिला स्तरीय ट्रायल, मेरठ में मंडलीय चयन के बाद प्रदेश स्तर पर चमकेंगी महिला खिलाड़ी

हापुड़। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश स्तरीय महिला एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश स्तर पर हापुड़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए महिला खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिला स्तर पर होने वाले ट्रायल में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करनी होगी, जिसके बाद चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय स्तर पर अपनी जगह पक्की करने का मौका मिलेगा।

एथलेटिक्स के लिए 3 सितंबर को ट्रायल

प्रदेश स्तरीय महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 3 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे डीआर इंटरनेशनल स्कूल, हापुड़ में होगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल 5 सितंबर को सुबह 11 बजे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम, मेरठ में आयोजित किया जाएगा।

Also Read  हापुड़ में पारंपरिक खेती से बदला किसान का रुख, तोरई की खेती ने बढ़ाया मुनाफा; सरकार द्वारा मिले निशुल्क बीज से मिला दोगुना लाभ

बैडमिंटन में 1 सितंबर को होगी पहली परीक्षा

महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 1 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे एसएसवी इंटर कॉलेज, हापुड़ में होंगे। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मंडलीय चयन ट्रायल 2 सितंबर को सुबह 11 बजे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम, मेरठ में आयोजित किए जाएंगे।

दस्तावेज नहीं तो ट्रायल में प्रवेश नहीं

क्रीड़ा विभाग ने खिलाड़ियों के लिए दस्तावेजों को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाली प्रत्येक खिलाड़ी को जन्मतिथि प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति तथा छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों के अभाव में किसी भी खिलाड़ी को चयन ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा।

उपक्रीड़ा अधिकारी हापुड़ अरुणा ने इच्छुक महिला खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित स्थल पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील की है। जिला स्तर से मंडल और फिर प्रदेश स्तर तक पहुंचने के लिए खिलाड़ियों के सामने अपनी प्रतिभा साबित करने की चुनौती होगी।

Also Read  पिलखुवा: अधूरी सड़क से वार्ड 25 के लोगों की बढ़ी परेशानी पालिका पहुंचे वार्डवासी