राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज पिलखुवा में, लज्जा रानी गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार से करेंगे मुलाकात

शुक्रवार को भी दिग्गज नेताओं का लगा जमावड़ा, करीब चार दशक तक भाजपा संगठन से जुड़ी रहीं वरिष्ठ नेत्री के निधन पर पार्टी में शोक

हापुड़। जनपद हापुड़ के पिलखुवा में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री लज्जा रानी गर्ग के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने और शोकाकुल परिवार से मुलाकात करने के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को पहुंचेंगे। शुक्रवार को प्रस्तावित दौरा स्थगित होने के बाद संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:40 बजे रामलीला मैदान स्थित हेलीपैड पर उतरेगा।

इसके बाद वह कृष्णगंज, गांधी रोड स्थित लज्जा रानी गर्ग के आवास पर पहुंचेंगे, जहां दोपहर 12:55 बजे परिजनों से मुलाकात कर दिवंगत नेत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे।करीब 40 वर्षों तक भाजपा संगठन से जुड़ी रहीं लज्जा रानी गर्ग भाजपा की वरिष्ठ नेत्री थीं और करीब चार दशक तक पार्टी संगठन से जुड़ी रहीं। लंबे संगठनात्मक सफर में उन्होंने पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत महत्वपूर्ण दायित्वों पर रहते हुए उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके व्यक्तित्व की पहचान लंबे समय तक पार्टी के साथ जुड़े रहने वाली वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में रही। उनके निधन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और परिचितों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। शुक्रवार को पहुंचे कई वरिष्ठ नेता, परिवार को बंधाया ढांढस लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को भी कई वरिष्ठ नेता पिलखुवा पहुंचे।

Also Read  इन्वर्टर-बैटरी में लगी आग ने मचाई दहशत जान बचाने को छत से कूदी महिला

राज्य मंत्री जसवंत सैनी, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी और पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर समेत अन्य नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। नेताओं ने दिवंगत भाजपा नेत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। वरिष्ठ नेताओं के आगमन से क्षेत्र में लज्जा रानी गर्ग के लंबे राजनीतिक और संगठनात्मक योगदान की चर्चा रही। मंगलवार देर शाम निधन, फगौता में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार लज्जा रानी गर्ग का निधन मंगलवार देर शाम हुआ था। शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव फगौता में किया गया।

राज्य सरकार की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई के दौरान परिजन, समर्थक और शुभचिंतक भावुक नजर आए। भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने दिवंगत नेत्री के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे उपमुख्यमंत्री शोकाकुल परिवार से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनपद में चल रही विकासशील और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

Also Read  चलती कार में विशाल अजगर ने मचाया हड़कंप रेलवे रोड पर जुटी भीड़ वन विभाग ने संभाला मोर्चा

इस दौरान संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति और निर्माणाधीन योजनाओं की जानकारी लिए जाने का कार्यक्रम है। निरीक्षण के बाद वह रामलीला मैदान स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे।शुक्रवार को स्थगित हुआ था दौरा, प्रशासन ने की थी तैयारियों की समीक्षा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पिलखुवा आगमन शुक्रवार को भी प्रस्तावित था। दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा और जांच की थी। हालांकि, शुक्रवार का दौरा स्थगित हो गया। अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को उपमुख्यमंत्री का आगमन प्रस्तावित है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।