राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हाईवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग की लपटों से घिर गई और कुछ ही देर में आग का गोला बन गई। बाइक सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाइक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

Also Read  हापुड़ में गन्ने के खेत में मिले तीन सीपीयू किसान ने दिखाई ईमानदारी—112 पर दी पुलिस को सूचना

पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।पुलिस का बयानपिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वालियान ने बताया कि चलती बाइक में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी प्रतीत हो रहा है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।