राष्ट्र संवाद टाइम्स हापुड़

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

पांच लाख की चोरी का शोर मचाकर पुलिस को दौड़ाया, लेकिन जांच की आंधी में खुल गई पूरी साजिश—मालिक की रकम हड़पने वाला आरोपी दबोचा

हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र में पांच लाख रुपये चोरी होने की झूठी सूचना देकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचाने वाले आरोपी की चालाकी आखिरकार पुलिस की पैनी पड़ताल के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी। आरोपी ने अपने मालिक को गुमराह कर पांच लाख रुपये हड़पने के इरादे से चोरी की मनगढ़ंत कहानी गढ़ी और पुलिस को भी उसी कहानी में उलझाने का प्रयास किया, लेकिन हाफिजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सघन पूछताछ ने चंद घंटों में पूरे षड्यंत्र की परतें खोल दीं।

बताया गया कि आरोपी ने पुलिस को सूचना दी कि वह अपने मालिक से पांच लाख रुपये लेकर किसी व्यक्ति को देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पांच लाख रुपये चोरी हो गए। इतनी बड़ी रकम चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हाफिजपुर अतुल चौहान पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहनता से पड़ताल शुरू कर दी।

Also Read  हादसे में जिंदगी हारी एक महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी के बयानों तथा घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ना शुरू किया। जांच आगे बढ़ी तो आरोपी की कहानी में पुलिस को कई ऐसे पेंच नजर आए, जिसने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो चोरी की कहानी का पूरा ताना-बाना भरभराकर गिर गया।

पूछताछ में सामने आया कि पांच लाख रुपये की चोरी वास्तव में हुई ही नहीं थी। आरोपी ने अपने मालिक, जो लकड़ी का व्यापारी बताया गया है, को गुमराह कर रकम हड़पने के लिए कथित तौर पर पूरी साजिश रची थी। चोरी की झूठी सूचना उसी साजिश का हिस्सा थी, ताकि रकम गायब करने के बाद शक से बचा जा सके और मालिक को यह विश्वास दिलाया जा सके कि रास्ते में पैसा चोरी हो गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पांच लाख रुपये की पूरी नकदी बरामद कर ली। रकम बरामद होते ही फर्जी चोरी के इस मामले से पर्दा पूरी तरह उठ गया। जिस घटना को लेकर पुलिस को दौड़ाया गया था, वह महज एक सुनियोजित कहानी निकली।

Also Read  सतीश की मौत पर मचा हंगामा, पुलिस ने खोली हादसे की परतें रंजिश नहीं ट्रैक्टर चालक भी खाई में पलटा FIR के बाद जांच तेज

मामले का खुलासा एएसपी द्वारा प्रेसवार्ता के माध्यम से किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार पूछताछ के चलते कथित साजिश का जल्द खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हाफिजपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि बड़ी रकम से जुड़े मामलों में महज सूचना के आधार पर कहानी को सच मान लेने के बजाय पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। आरोपी ने चोरी की कहानी के जरिए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच की कसौटी पर झूठ ज्यादा देर नहीं टिक सका और आखिरकार पांच लाख रुपये की पूरी रकम के साथ साजिश भी पुलिस के हाथ लग गई है