Screenshot

राष्ट्र संवाद टाइम्स हापुड़ : Ajay Verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

कैमरे के लेंस में उतरी हिंदुस्तान की खूबसूरती

पिलखुवा। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर नवोदय समिति के तत्वावधान में मंडी स्थित समिति कार्यालय में आयोजित फोटो प्रदर्शनी ने कला और संस्कृति के दीवानों का ध्यान अपनी ओर खींचा। प्रदर्शनी में कैमरे के लेंस से कैद प्रकृति की खूबसूरती, भारतीय संस्कृति की विविधता, त्योहारों की रंगत, ऐतिहासिक स्थलों की भव्यता और देश की समृद्ध विरासत को बेहद प्रभावशाली अंदाज में पेश किया गया।

प्रदर्शनी में सजी तस्वीरें महज छायाचित्र नहीं, बल्कि भारत की पहचान, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत कहानी बयां करती नजर आईं। अलग-अलग स्थानों की प्राकृतिक सुंदरता से लेकर लोक संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों तक, हर तस्वीर ने दर्शकों को कुछ पल ठहरकर देखने और उसके पीछे छिपी कहानी को महसूस करने के लिए मजबूर किया।

इस अवसर पर नवोदय समिति फोटोग्राफी क्लब के संस्थापक राजेंद्र सिंह राठी ने कहा कि फोटोग्राफी सिर्फ तस्वीर लेने की कला नहीं, बल्कि समय को एक फ्रेम में कैद करने का सशक्त माध्यम है। संस्था पिछले कई वर्षों से फोटोग्राफी दिवस पर विभिन्न आयोजन कर लोगों में इस कला के प्रति रुचि पैदा करने और देश की संस्कृति एवं विरासत को तस्वीरों के माध्यम से संरक्षित करने का कार्य कर रही है।

Also Read  पिलखुवा की सियासत का मजबूत चेहरा खामोश, वरिष्ठ भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग का निधन

उन्होंने कहा कि एक तस्वीर वह इतिहास है, जो शब्दों के बिना भी आने वाली पीढ़ियों से संवाद करती है। यही सोच इस प्रदर्शनी के आयोजन के पीछे है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डोली, निकिता सिंह, विक्की सिंह, पुष्पा शर्मा, संजय अग्रवाल और जतिन सिंह सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों ने शानदार छायाचित्रों की जमकर सराहना की और आयोजन को फोटोग्राफी, कला एवं भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में प्रभावशाली पहल बताया।