राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

दहेज के लिए विवाहिता को भूखा-प्यासा रखकर प्रताड़ित करने का आरोप, पति सहित चार पर मुकदमा

जनपद हापुड़। धौलाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद थाना कपूरपुर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी दहेज की मांग का आरोप शिकायतकर्ता शबाना पुत्री खैर मोहम्मद, निवासी मोहल्ला फजरुल्ला, कस्बा व थाना गुलावठी, जिला बुलंदशहर ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसका निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार 12 मार्च 2023 को मोहसिन पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी सालापुर कोटला, थाना कपूरपुर, जिला हापुड़ के साथ हुआ था।

विवाह में मायके पक्ष ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए और घरेलू सामान के साथ दहेज में चांदी के आभूषण व अन्य सामान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद पति मोहसिन, ससुर उमर मोहम्मद, सास मुबीना और जेठ इमरान दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे।भूखा-प्यासा रखकर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोपविवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे कम दहेज लाने के लिए ताने मारते थे और अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट करते थे।

Also Read  हापुड़ में दरोगा पर FIR पत्नी का आरोप शराब के नशे में मारपीट और जान से मारने की धमकी

शिकायत में यह भी कहा गया है कि उसे भूखा-प्यासा रखकर तरह-तरह से प्रताड़ित किया गया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने का भी व्यवहार किया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके मायके वालों की आर्थिक स्थिति को लेकर भी अपमान जनक टिप्पणियां कीं।मायके के दबाव में शादी करने का आरोप, घर में नौकरानी जैसा व्यवहारशिकायत के अनुसार, विवाहिता के पति ने कथित तौर पर कहा कि वह अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार के दबाव में उसने विवाह किया।

आरोप है कि इसके बाद विवाहिता के साथ घर में नौकरानी जैसा व्यवहार किया जाने लगा और उसे लगातार मानसिक यातनाएं दी गईं। शिकायतकर्ता का कहना है कि ससुराल पक्ष की मांग पूरी नहीं होने पर घरेलू हिंसा का सिलसिला जारी रहा।बच्ची को जन्म देने के बाद भी उत्पीड़न जारी रहने का आरोप विवाहिता ने बताया कि इस बीच उसने करीब दो वर्ष की बच्ची को जन्म दिया और वर्तमान में वह लगभग पांच माह की गर्भवती है। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।

Also Read  हापुड़ पैसों के हिसाब किताब को लेकर होटल संचालकों में विवाद जमकर हुई मारपीट

शिकायत में बताया गया कि 9 सितंबर 2026 को उसके जेठ इमरान ने कथित रूप से उसके साथ मारपीट की। विवाहिता के अनुसार, उसकी जेठानी ने उसे बचाकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने मायके वालों को घटना की जानकारी दी और पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना दी।पति ने फोन पर तलाक की धमकी देने का आरोप शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना के बाद मायके वाले उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती रही। विवाहिता ने बताया कि उसका पति मोहसिन फोन पर धमकी देता है कि यदि उसने कोई कानूनी कार्रवाई की तो वह उसे तलाक दे देगा।

शिकायत में कहा गया है कि वह अपने पति के साथ बिना अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी किए रहने के लिए तैयार नहीं है।एसपी के आदेश पर थाना कपूरपुर में मुकदमा दर्ज विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर थाना कपूरपुर पुलिस ने पति मोहसिन सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्राथमिकी में दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मारपीट और अन्य लगाए गए आरोपों के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।