राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

वर्दी, ड्यूटी और फिर मौत! धौलाना थाने में सिपाही आशीष वर्मा ने खुद को मारी गोली, पुलिस महकमे में हड़कंपहापुड़।

जनपद हापुड़ के धौलाना थाने में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब थाने में तैनात सिपाही आशीष वर्मा ने खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी ने आनन-फानन में सिपाही को उपचार के लिए पिलखुवा स्थित रामा हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उनकी मौत की पुष्टि कर दी।

बताया जा रहा है कि आशीष वर्मा मूल रूप से आगरा के रहने वाले थे और धौलाना थाने में तैनात थे। वह नई पुलिस भर्ती में शामिल हुए थे। जानकारी के अनुसार आशीष वर्मा करीब 15 दिन की छुट्टी पर गए थे और छुट्टी पूरी करने के बाद अभी हाल ही में ड्यूटी ज्वाइन की थी।

इसके बाद हुई इस घटना ने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को झकझोर कर रख दिया।बताया जा रहा है कि आशीष वर्मा मानसिक अवसाद की अवस्था से गुजर रहे थे। हालांकि, उनके द्वारा उठाए गए इस कदम की वास्तविक वजह क्या रही, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।गोली चलने के बाद साथी पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और सिपाही को बचाने का प्रयास किया।

Also Read  एक साल की परेशानी अब राहत की उम्मीद परतापुर अंडरपास के काम में आई तेजी आज रेल संचालन प्रभावित

थाना प्रभारी ने तत्काल उन्हें पिलखुवा के रामा हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के साथ ही घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अधिकारियों का पक्ष सामने आने और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। मौके पर एडिशनल एसपी विनीत भटनागर सीओ मुनीश चौहान कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार बालियान मौके पर तैनात परिवार को सूचना दे दी गई है पुलिस की जांच जारी