राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

भाजपा की कर्मठ नेत्री लज्जा रानी गर्ग के निधन से शोक में डूबा संगठन, श्रद्धांजलि देने उमड़ रहे वरिष्ठ नेता

हापुड़। पिलखुवा। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री लज्जा रानी गर्ग के निधन के बाद कृष्णगंज स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे नेताओं का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पहुंचकर दिवंगत नेत्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। रविवार को सिडको अध्यक्ष वाईपी सिंह और पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने भी आवास पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और परिजनों को ढांढस बंधाया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जताई संवेदना शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पिलखुवा के कृष्णगंज स्थित लज्जा रानी गर्ग के आवास पर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया और परिजनों से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

वाईपी सिंह ने बताया कर्मठ और समर्पित नेतारविवार को सिडको अध्यक्ष वाईपी सिंह और पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने लज्जा रानी गर्ग के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वाईपी सिंह ने कहा कि लज्जा रानी गर्ग पार्टी की कर्मठ और समर्पित नेता थीं। वह लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़ी हुई थीं और पार्टी के संघर्ष के शुरुआती दौर से ही संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाती रहीं।

Also Read  हापुड़ में सियासी हलचल तेज! दीपक जाटव हत्याकांड को लेकर गरमाई सियासत

उनके निधन से पार्टी और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी सेवाओं और योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। बीमारी के चलते मंगलवार को हुआ निधन लज्जा रानी गर्ग का मंगलवार को बीमारी के चलते निधन हो गया था। बुधवार को फगौता स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन के बाद से भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कृष्णगंज स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला लगातार जारी है।

वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों का लगातार आगमनलज्जा रानी गर्ग के निधन पर जसवंत सैनी, धर्मपाल सिंह, सांसद भोला सिंह, सांसद अतुल गर्ग, विधायक धर्मेश सिंह तोमर, विधायक विजयपाल आढ़ती, विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, जिला अध्यक्ष कविता माधुरी, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष विकास चौहान समेत अन्य भाजपा नेता, विधायक और सांसद शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर चुके हैं। सभी ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संगठनात्मक योगदान को याद किया और परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Also Read  कलेक्ट्रेट में पेनड्राइव जुबां पर आरोप और निशाने पर वोटर लिस्ट—एमएलसी चुनाव से पहले सपा का बड़ा प्रदर्शन

भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों का भी लगातार आवास पर आगमन जारी है।गोयल रेजीडेंसी में बुधवार को रस्म पगड़ीबुधवार को पिलखुवा स्थित गोयल रेजीडेंसी में लज्जा रानी गर्ग की रस्म पगड़ी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसमें भाजपा के कई बड़े नेताओं, विधायकों और सांसदों के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी रहने की संभावना है। लज्जा रानी गर्ग के निधन से भाजपा संगठन और स्थानीय राजनीतिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।