राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :
एक छत के नीचे रोजगार के हजारों अवसर, पिलखुवा में कल जुटेंगी 50 से अधिक कंपनियां
पिलखुवा, हापुड़। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत युवाओं को रोजगार के बड़े अवसर उपलब्ध कराने के लिए पिलखुवा में 29 सितंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय आईटीआई, हापुड़ के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस मेले में स्थानीय समेत गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
कंपनियों में 5000 से अधिक रिक्तियां होने की जानकारी दी गई है।पिलखुवा में एक ही मंच पर कंपनियां और रोजगार तलाश रहे युवारोजगार मेला राजपूताना रेजिमेंट इंटर कॉलेज, पिलखुवा, हापुड़ में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मेले में शामिल होने वाली कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अधिकारियों ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।
रोजगार मेले में उमड़ेंगे विभिन्न शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थी मेले में स्थानीय स्तर के साथ-साथ आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के पहुंचने की संभावना है। विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों को कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने और उपलब्ध पदों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
इससे युवाओं को अपनी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के विकल्प तलाशने में मदद मिलेगी।हाईस्कूल से बीटेक और एमबीए तक के अभ्यर्थियों को अवसर रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक, बीबीए, बीसीए, एमसीए और एमबीए सहित विभिन्न शैक्षिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।
अलग-अलग शैक्षिक योग्यता और कौशल के अनुसार कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।असिस्टेंट मैनेजर से लेकर ऑपरेटर तक पदों पर भर्तीमेले में सहायक प्रबंधक, रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव, अकाउंटेंट, एचआर, मैनेजर, टीम मेंबर, स्टोर एसोसिएट, वेयरहाउस एसोसिएट, डीईओ ऑपरेटर, क्वालिटी, सीएनसी, प्रेस मशीन, प्रोडक्शन ऑपरेटर और सुपरवाइजर समेत कई पदों पर रिक्तियां उपलब्ध रहेंगी।
इससे अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशिक्षण और डिग्री हासिल कर चुके युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार अवसर तलाशने का मौका मिलेगा।पंजीयन के साथ बायोडाटा लेकर पहुंचना होगारोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को www.rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन कराना होगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों का चयन संबंधित कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
सेवायोजन विभाग ने युवाओं से की अधिक संख्या में पहुंचने की अपील जिला सेवायोजन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने युवाओं से रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न कंपनियों और रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। मेले से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड़ में संपर्क किया जा सकता है।स्थान: राजपूताना रेजिमेंट इंटर कॉलेज, पिलखुवा, हापुड़ दिनांक: 29 सितंबर
