राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़ में रोजगार का बड़ा अवसर: 29 सितंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 5000 से अधिक पदों पर भर्ती

पिलखुवा में जुटेंगी 50 से अधिक नामी कंपनियां, हाईस्कूल से बीटेक-एमबीए तक के युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

हापुड़। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की बड़ी सौगात सामने आई है। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय आईटीआई हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में 29 सितंबर को पिलखुवा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में हजारों युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

राजपूताना रेजिमेंट इंटर कॉलेज, पिलखुवा में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले रोजगार मेले में हापुड़ की 20 से अधिक स्थानीय कंपनियों के साथ-साथ गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम की 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। विभाग के अनुसार, इन कंपनियों में 5000 से अधिक रिक्त पद उपलब्ध हैं। बड़ी संख्या में कंपनियों की मौजूदगी के चलते रोजगार मेले में युवाओं की भी भारी भीड़ जुटने की संभावना है।

Also Read  एक छत के नीचे रोजगार के हजारों अवसर पिलखुवा में कल जुटेंगी 50 से अधिक कंपनियां

अलग-अलग योग्यता के युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ताखास बात यह है कि रोजगार मेले में केवल उच्च शिक्षित युवाओं को ही नहीं, बल्कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थियों से लेकर आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक, बीबीए, बीसीए, एमसीए और एमबीए तक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।कंपनियों की ओर से अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

अलग-अलग कंपनियों में अलग-अलग योग्यता और पद के अनुसार युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।इन पदों पर मिल सकता है रोजगाररोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों की ओर से कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सहायक प्रबंधक, रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव, अकाउंटेंट, एचआर, मैनेजर, टीम मेंबर, स्टोर एसोसिएट, वेयरहाउस एसोसिएट, डीईओ ऑपरेटर, क्वालिटी ऑपरेटर, सीएनसी/प्रेस मशीन ऑपरेटर, प्रोडक्शन ऑपरेटर और सुपरवाइजर समेत अन्य पद शामिल हैं।

ऑनलाइन पंजीयन जरूरी, बायोडाटा साथ लाना होगा रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को www.rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन कराने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपना बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य होगा।विभाग ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर को हाथ से न जाने दें और अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुरूप उपलब्ध पदों के लिए रोजगार मेले में पहुंचकर साक्षात्कार दें।

Also Read  पिलखुवा में रोजगार का बड़ा मंच 1153 युवाओं की उम्मीद को मिली उड़ान 587 का चयन 24 कंपनियों ने दिया रोजगार

29 सितंबर को पिलखुवा में जुटेंगे नौकरी तलाश रहे युवा रोजगार मेले का आयोजन 29 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे राजपूताना रेजिमेंट इंटर कॉलेज, पिलखुवा, हापुड़ में किया जाएगा। एक ही छत के नीचे 50 से अधिक कंपनियों और 5000 से ज्यादा रिक्तियों का अवसर मिलने से यह रोजगार मेला जिले के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

जिला सेवा योजन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से रोजगार मेले में प्रतिभाग कर उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड़ से संपर्क कर सकते हैं।