राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

खिचरा बस स्टैंड पर तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार युवक की मौत; भाई घायल

धौलाना के कामरान की सड़क हादसे में मौत, भाई के साथ बाइक से निकला था युवक; हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

धौलाना। खिचरा बस स्टैंड के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार भाई घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार, धौलाना निवासी कामरान अपने भाई के साथ बाइक से किसी काम के सिलसिले में निकला था। खिचरा बस स्टैंड के पास पहुंचने पर बाइक हादसे का शिकार हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कामरान गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल बताया जा रहा है।हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।सड़क हादसे में युवक की मौत की खबर के बाद क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा हादसे से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Also Read  पिलखुवा में दो बाइकों की भीषण टक्कर पति-पत्नी की मौत एक युवक गंभीर