राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

पिलखुवा में दो बाइकों की भीषण टक्कर, पति-पत्नी की मौत; एक युवक गंभीर

पिलखुवा। सरस्वती मेडिकल कॉलेज से निजामपुर की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर सोमवार दोपहर रेलवे ब्रिज के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।पुलिस के अनुसार, हादसा सोमवार को करीब दोपहर 1:30 बजे हुआ। एक मोटरसाइकिल पर वसीम पुत्र सद्दीक और उसकी पत्नी शाहीन, निवासी बक्सर थाना सिंभावली सवार थे। बताया गया कि दोनों पिलखुवा की ओर से हापुड़ की तरफ सर्विस रोड पर गलत दिशा में जा रहे थे।

इसी दौरान दूसरी मोटरसाइकिल, जिस पर राशिद पुत्र शौकिन, निवासी चमनपुरी कस्बा पिलखुवा सवार था और जो हापुड़ से पिलखुवा की ओर जा रहा था, से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।टक्कर के बाद दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सरस्वती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने वसीम और उसकी पत्नी शाहीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राशिद का उपचार जारी है।हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Also Read  खेत पर काम करते समय करंट की चपेट में आए किसान की मौत परिवार में मचा कोहराम

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों मोटरसाइकिलों के संबंध में जानकारी जुटाई तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया गलत दिशा में बाइक चलाए जाने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

दंपती की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए। वहीं घायल राशिद के परिवारजन भी अस्पताल में मौजूद हैं। हादसे के बाद अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।