राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़ ARTO कार्यालय में RTO सहारनपुर का औचक एक्शन, पहुंचते ही CCTV जांचे; आवेदकों से सीधे पूछी समस्याएं
हापुड़। जनपद हापुड़ में परिवहन विभाग की व्यवस्थाओं और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए RTO सहारनपुर श्री शंकर जी सिंह ने शनिवार को हापुड़ ARTO कार्यालय पहुंचकर अचानक निरीक्षण किया। RTO के अचानक पहुंचते ही कार्यालय में हलचल बढ़ गई। उन्होंने निरीक्षण की शुरुआत सीधे कार्यालय में लगे CCTV कैमरों की जांच से की और एक-एक व्यवस्था को बारीकी से परखा।
निरीक्षण के दौरान सभी CCTV कैमरे संचालित पाए गए। इसके बाद RTO ने पूरे कार्यालय का भ्रमण करते हुए आवेदकों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं, आवश्यक सूचनाओं से संबंधित फ्लैक्स और सूचना बोर्डों की स्थिति देखी।
अधिकारियों को छोड़ सीधे आवेदकों के बीच पहुंचे RTO
निरीक्षण की सबसे अहम बात यह रही कि RTO शंकर जी सिंह ने कार्यालय में मौजूद आवेदकों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानी। उन्होंने आवेदकों से पूछा कि अपने काम को लेकर उन्हें किसी प्रकार की परेशानी या अनावश्यक दिक्कत तो नहीं हो रही है।
आवेदकों ने बताया कि उन्हें अपने कार्यों के लिए किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने स्वयं अपने कार्यों के लिए आवेदन किया और कार्यालय कर्मचारियों ने उनके कार्यों का सरलता और तत्परता के साथ निस्तारण किया।
सूचना बोर्ड अपडेट रखने पर जोर
निरीक्षण के दौरान RTO सहारनपुर ने कार्यालय में लगाए गए आवश्यक सूचना संबंधी फ्लैक्स एवं बोर्डों को समय-समय पर अपडेट रखने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को परिवहन विभाग से जुड़ी जरूरी जानकारी आसानी से मिल सके और उन्हें जानकारी के अभाव में भटकना न पड़े।
RTO के औचक निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हापुड़, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हापुड़ समेत कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के जरिए परिवहन विभाग ने यह संदेश भी दिया कि कार्यालयी व्यवस्थाओं के साथ-साथ आम आवेदकों को मिलने वाली सुविधाओं और उनके अनुभव पर भी विभाग की सीधी नजर है।

Also Read  पॉक्सो से गैंगस्टर तक… हर गंभीर केस में मजबूत पैरवी का फरमान, डीएम ने दिए सख्त निर्देश