राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

दो युवकों की मौत का जिम्मेदार ट्रक चालक गिरफ्तार, पिलखुवा पुलिस ने 24 घंटे में कसा शिकंजा

हापुड़,पिलखुवा। जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रिलायंस रोड पर बाइक सवार दो युवकों की मौत के मामले में थाना पिलखुवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे के बाद फरार चल रहे ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त ट्रक भी बरामद कर लिया गया है।

आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलखुवा पुलिस ने मुकदमा संख्या 502/2026 में नामजद आरोपी को रिलायंस रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

आरोपी पर बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारने के बाद ट्रक से कुचलकर उनकी मौत का कारण बनने का आरोप है।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

Also Read  हापुड़ में छह वर्षीय मासूम से यौन अपराध का आरोप आरोपी किशोर को परिजनों ने पुलिस को सौंपा

गिरफ्तारी के समय पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक संख्या NL 01 AE 9634 भी बरामद कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू पुत्र सूरजमल निवासी ग्राम ककोरिया, थाना राया, जनपद मथुरा के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।