राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों से जमीन का बेनामा कराने का आरोप, धौलाना पुलिस ने आरोपी को दबोचा

हापुड़। फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जमीन का बेनामा कराने के आरोप में धौलाना पुलिस ने वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से ऐसे मामलों में शामिल लोगों में हड़कंप मचा है।

हापुड़ पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धौलाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 262/2026 में वांछित आरोपी सुलेमान पुत्र असगर, निवासी ग्राम देहरा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 338, 336, 340(2), 115(2), 352 एवं 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

आरोप है कि फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से बेनामा कराने की गतिविधि में आरोपी की संलिप्तता थी।मदरसे के पास से गिरफ्तारीधौलाना पुलिस के अनुसार वांछित आरोपी को ग्राम देहरा स्थित मदरसे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read  मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार एक पर पहले से लूट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे

थाना पुलिस की टीम ने की कार्रवाई आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक अरुण चौधरी और हेड कांस्टेबल अजय सिंह शामिल रहे।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब मामले में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और बेनामा प्रक्रिया से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच भी अहम मानी जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।