राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma
ऑपरेशन शस्त्र के तहत पिलखुवा पुलिस की कार्रवाई, बाल अपचारी समेत दो गिरफ्तार
पिलखुवा। जनपद हापुड़ में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पिलखुवा पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार बालियान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक बाल अपचारी समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध असलहा बरामद किया है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ के निर्देश पर जनपद में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिलखुवा पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस टीम ने दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से अवैध असलहा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल एक बाल अपचारी समेत दोनों को हिरासत में ले लिया। बरामद असलहे को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार बालियान की निगरानी में हुई इस कार्रवाई से अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस बरामद असलहे के स्रोत और आरोपियों की गतिविधियों के संबंध में भी जांच कर रही है।
मनोज कुमार बालियान, कोतवाली प्रभारी पिलखुवा ने बताया कि अवैध असलहा रखने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग बढ़ाई जा रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now
Also Read  पिलखुवा दो युवकों की मौत का जिम्मेदार ट्रक चालक गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे में कसा शिकंजा