राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma
जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंडालपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रधानाचार्य के साथ मारपीट और उन्हें बंधक बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। प्रधानाचार्य की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विभागीय जांच में एक आरोपी को प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने के बाद निलंबित किए जाने की बात भी सामने आई है।
प्रधानाचार्य ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 19 जुलाई की सुबह उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि उन्हें घसीटकर वार्डन कक्ष में ले जाकर बंद कर दिया गया। इसके बाद छात्रावास-एक की रैंप पर पटकने का भी आरोप लगाया गया। घटना में उनके पैर की हड्डी टूटने का दावा किया गया है।
घटना के बाद प्रधानाचार्य का उपचार रामा अस्पताल में कराया गया। शिकायत के मुताबिक हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया, जहां 12 अगस्त को पैर का ऑपरेशन कराया गया। ऑपरेशन की नौबत आने से घटना की गंभीरता और बढ़ गई।प्रधानाचार्य ने शिकायत में टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी के व्याख्याता शिवेंद्र यादव और चंदन सिंह पर भी घटना की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।विभागीय जांच में एक आरोपी निलंबितमामले को लेकर विभागीय स्तर पर भी जांच कराई गई। विभागीय जांच में एक आरोपी को प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने के बाद निलंबित किया जा चुका है। अब पुलिस मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार बालियान के निर्देशन में जांचमामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार बालियान के निर्देशन में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट, संबंधित लोगों के बयान और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार बालियान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
