राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

सिर्फ स्मारक नहीं, देशभक्ति का संदेश बनेगा शहीद स्तंभ; डीएम ने विकास कार्यों का लिया जायजा

शहीदों की विरासत को संवारने की पहल

हापुड़। जनपद के अतरपुरा चोपला स्थित शहीद स्मारक को नए और आकर्षक स्वरूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। रविवार को जिलाधिकारी कविता मीना ने शहीद स्तंभ परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

स्मारक की हर व्यवस्था को परखा निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पाथ-वे, बाउंड्रीवाल, पौधारोपण, शहीदों के नाम अंकित पट्टिकाओं और राष्ट्रीय ध्वज स्थल का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक केवल एक संरचना नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान की अमर गाथा का प्रतीक है, इसलिए इसके विकास कार्यों में विशेष गंभीरता बरती जाए।

जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश डीएम ने कहा कि स्मारक स्थल पर आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसुविधाओं के विकास में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष फोकस जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद हापुड़ और कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि सौंदर्यीकरण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।

Also Read  दिल्ली कूच से पहले हापुड़ में किसान नेता पर पुलिस पहरा हाउस अरेस्ट से कार्यकर्ताओं में बढ़ा आक्रोश

साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता रहे, ताकि स्मारक की गरिमा और भव्यता लंबे समय तक बनी रहे।युवाओं को प्रेरणा देगा शहीद स्मारक कविता मीना ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश के लिए अमूल्य धरोहर है। ऐसे स्मारक केवल इमारत नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा के केंद्र होते हैं। इसलिए इन्हें ऐसा स्वरूप दिया जाना चाहिए, जो आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा और बलिदान की भावना से जोड़ सके।

देशभक्ति का प्रमुख केंद्र बनेगा अतरपुरा स्मारक प्रशासन का लक्ष्य शहीद स्मारक को केवल एक दर्शनीय स्थल तक सीमित न रखकर जन-जागरूकता और राष्ट्रभक्ति के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है। सिर्फ स्मारक नहीं, बल्कि देशभक्ति का संदेश देने वाले इस शहीद स्तंभ को जनपद की पहचान और शहीदों के सम्मान के प्रतीक के रूप में विकसित किया जाएगा।

सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद यह स्थल युवाओं और आमजन के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।शहीदों के प्रति सम्मान की भावना होगी और मजबूत प्रशासन का मानना है कि शहीद स्मारकों का संरक्षण और विकास केवल भौतिक सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में राष्ट्रप्रेम और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को भी सशक्त बनाता है।

Also Read  सीएचसी पिलखुवा में आधुनिक मशीन का शुभारंभ सीएचसी को मिली नई ताकत, विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने शुरू कराई आधुनिक मशीन

सौंदर्यीकरण के बाद स्मारक पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पर्व, श्रद्धांजलि कार्यक्रम और जागरूकता गतिविधियां नई पीढ़ी को देश के वीर सपूतों के बलिदान से परिचित कराएंगी। इससे शहीद स्तंभ जनपद में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा।