राष्ट्र संवाद टाईम्स : Ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़। जनपद में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का सिलसिला लगातार तेज होता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कृषि विभाग ने उर्वरक और पेस्टिसाइड विक्रेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने असौड़ा पेठ और दोयमी रोड स्थित दो उर्वरक एवं पेस्टिसाइड विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर अचानक छापेमारी की।

कृषि विभाग की इस कार्रवाई से संबंधित कारोबारियों में हड़कंप मच गया।छापेमारी के दौरान विभागीय टीम ने दुकानों पर उपलब्ध उर्वरक और कीटनाशक उत्पादों की जांच की। इसके साथ ही स्टॉक, बिक्री से संबंधित अभिलेख और अन्य जरूरी दस्तावेजों को भी खंगाला गया। कार्रवाई के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों से अलग-अलग कृषि उत्पादों के करीब 18 नमूने लिए गए। सभी नमूनों को गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

अब प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।जांच के दौरान उर्वरक नियंत्रण आदेश (FCO) 1985 और कीटनाशक अधिनियम 1968 से जुड़े नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आने पर विभाग ने दोनों विक्रेताओं को नोटिस जारी किए हैं।

Also Read  जनपद हापुड़ में दूध-पनीर से मिठाई तक जांच, खाद्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विभागीय कार्रवाई से साफ संकेत है कि कृषि सामग्री की बिक्री में नियमों की अनदेखी करने वाले विक्रेताओं को अब किसी भी स्तर पर राहत देने के मूड में विभाग नहीं है।कृषि विभाग की कार्रवाई को महज औपचारिक जांच नहीं माना जा रहा है। विभाग की ओर से किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक और कीटनाशक उपलब्ध कराने तथा बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जांच अभियान तेज किया गया है।

अधिकारियों की नजर कृषि सामग्री की गुणवत्ता, बिक्री व्यवस्था और निर्धारित मानकों के अनुपालन पर है।कार्रवाई का दायरा आगे बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के रुख से स्पष्ट है कि छापेमारी और जांच का अभियान आगे भी जारी रह सकता है। नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट में यदि किसी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी या अन्य अनियमितता सामने आती है तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

जनपद हापुड़ में इन दिनों विभिन्न विभागों की कार्यशैली में तेजी और तत्परता दिखाई दे रही है। अपने-अपने क्षेत्रों में विभागीय अधिकारी निरीक्षण और कार्रवाई को गति दे रहे हैं। कृषि विभाग की यह ताजा कार्रवाई भी इसी सक्रियता की बड़ी कड़ी मानी जा रही है। असौड़ा पेठ और दोयमी रोड पर हुई कार्रवाई ने उर्वरक-पेस्टिसाइड कारोबारियों को साफ संदेश दे दिया है कि नियमों से खिलवाड़ अब भारी पड़ सकता है

Also Read  पिलखुवा में आवारा कुत्तों के आतंक पर नगर पालिका सख्त नसबंदी का अभियान शुरू