राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :
हापुड़ नवीन मंडी में घायल हालत में मिली गौ माता, हिंदू रक्षा दल ने दिखाई संवेदनशीलता
हापुड़। नवीन मंडी क्षेत्र में मंगलवार रात उस समय लोगों का ध्यान सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी गौ माता पर गया। सूचना मिलते ही हिंदू रक्षा दल के जिला प्रमुख आकाश बैनीवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल गौ माता को तत्काल उपचार दिलाने की पहल की।आकाश बैनीवाल के साथ अजीत, संजय, रितेश, रोहन और सौरव भी मौके पर पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने गौ माता की स्थिति का जायजा लिया और उसे सुरक्षित तरीके से उपचार के लिए गौशाला पहुंचाने की व्यवस्था की।हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं की तत्परता के बाद घायल गौ माता को गौशाला पहुंचाया गया, जहां उसकी देखभाल और उपचार किया जाएगा।
मौके पर मौजूद लोगों ने भी घायल पशु की मदद के लिए आगे आए कार्यकर्ताओं की सराहना की।हिंदू रक्षा दल के जिला प्रमुख आकाश बैनीवाल ने कहा कि घायल और बेसहारा पशुओं की मदद करना सामाजिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर संगठन की टीम आगे भी ऐसे मामलों में तत्काल सहायता के लिए प्रयास करती रहेगी।नवीन मंडी क्षेत्र में घायल गौ माता की मदद के लिए कार्यकर्ताओं के तत्काल पहुंचने और उसे उपचार के लिए गौशाला भिजवाने की पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
