राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :
हापुड़: ग्राम खेड़ा में बीमार गौ माता की मदद को आगे आया राष्ट्रीय हनुमान दल, कराया उपचार
राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला मंत्री अजय राघव को ग्राम खेड़ा में एक बीमार गौ माता की सूचना मिली।ही संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और गौ माता का उपचार कराकर उसे राहत दिलाई।हापुड़। राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला मंत्री अजय राघव को सूचना मिली कि ग्राम खेड़ा स्थित राजपूताना इंटर कॉलेज के पीछे एक गौ माता अस्वस्थ अवस्था में थी।
सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ताओं ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गौ माता की मदद के लिए प्रयास शुरू कर दिए।मौके पर पहुंचे अतुल सोम, दीपांशु और सागर ने गौ माता की स्थिति का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने उपचार की व्यवस्था कराई और आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की। समय पर उपचार मिलने से गौ माता को राहत मिली।
स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय हनुमान दल के कार्यकर्ताओं की तत्परता और गौ सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ संरक्षण और गौ सेवा उनके प्रमुख उद्देश्यों में शामिल हैं तथा भविष्य में भी जरूरतमंद और घायल गौवंश की सेवा का कार्य निरंतर जारी रहेगा।राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला मंत्री अजय राघव ने कहा कि गौ माता की सेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और संगठन सदैव गौ रक्षा एवं गौ सेवा के लिए तत्पर रहेगा।
